अंतरराष्ट्रीय समाचार
- स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में 71 वीं विश्व स्वास्थ्य असेंबली आयोजित की गयी। विश्व स्वस्थ्य असेंबली में भारतीय प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे. पी. नड्डा ने किया। यह कार्यक्रम " Health For All :Cummit To Universal Health Coverage " विषय के तहत आयोजित किया गया था। स्विट्ज़रलैंड की राजधानी - बर्न , मुद्रा -स्विस फ्रैंक
- 22 मई को जैव विविधता के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दुनिया भर में जैव विविधता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। 2018 के जैव विविधता अंतर्राष्ट्रीय दिवस का विषय Celebrating 25 years of Action for Biodiversity है।
- न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (NYSE ) ने स्टेसी कनिंघम को अध्यक्ष के रूप में पदोन्नत किया है , वह 226 वर्ष पुराने एक्सचेंज की पहली एकल महिला प्रमुख बनीं हैं।
- भारतीय वायुसेना के प्रमुख मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ चार दिवसीय दौरे पर इजराइल चले गए हैं। इजराइल में एयर स्टाफ के चीफ 'Air Superiority as a Bridge to Regional Stability ' के रूप में भाग लेंगे , यह सम्मलेन इजराइल वायुसेना की 70 वीं वर्षगांठ का एक हिस्सा है। इजराइल की राजधानी -जेरुसलम , मुद्रा - इजराइल नई शेकेल
- प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के सोची शहर में रुसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन से अनौपचारिक मुलाकात की।
- रेल मंत्रालय और रेल विकास निगम लिमिटेड के बीच वार्षिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए । रेलवे बोर्ड के सचिव श्री रणजनेश सहाई और श्री एस.सी. अग्निहोत्री ,अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ,RVNL ने नई दिल्ली में वित्त वर्ष 2018-19 के लिए RVNL संचालन से राजस्व का लक्ष्य 7600 करोड़ रूपये निर्धारित किया। जॉन मथाई स्वतंत्र भारत के पहले रेल मंत्री थे।
- समुद्र के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाने गई भारतीय नौसेना की 6 महिला अधिकारियों वाली पहली नौकायन 'तारिणी ' ने 5 देशों की परिक्रमा कर स्वदेश लौट आई।
- IIT कानपुर ने यूनाइटेड किंगडम की सरकार की मदद से ऊर्जा विनियमन के लिए भारत का पहला केंद्र स्थापित किया है।
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं को अपनी शैक्षणिक योग्यता , कौशल आदि के अनुसार नौकरी प्राप्त करने के एवं व्यापारियों को अपने व्यवसाय के लिए सक्षम उम्मीदवार की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 'My MP Rojgar Portal' लॉन्च किया।
- देश के सबसे बड़े ऋण दाता स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI ) ने जनवरी -मार्च तिमाही में 7,718 करोड़ रुपये की हानि की सूचना दी है। यह नुकसान डूबने वाले ऋण हेतु उच्च प्रावधानों के कारन हुई है। वर्तमान में SBI के अध्यक्ष रजनीश कुमार हैं।
- नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने विश्वास व्यक्त किया की GST ,विमुद्रीकरण और दिवालियापन संहिता जैसे सुधारों के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था 2022 तक निरंतर आधार पर 9 % की वृद्धि दर हासिल करेगी। उन्होंने कहा की 2017 -18 में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.6 % में वृद्धि हुई है और इस वित्त वर्ष में 7.5 % की वृद्धि होने की उम्मीद है।
- कोयंबटूर के रेसर बाला प्रसाद ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में फॉर्मूला जूनियर रेसिंग सीरीज़ 2018 चैम्पियनशिप जीती।
- टेनिस में स्पेन के राफेल नडाल ने जर्मनी के एलेक्जेंडर ज़ेवरव को हरा कर रिकॉर्ड आठवीं बार इतालियन ओपन खिताब पर अपना कब्ज़ा किया है ,इस जीत के साथ , फ्रेंच ओपन की शुरुआत से पहले नडाल ने विश्व नंबर एक रैंकिंग हासिल कर ली है।
- बार्सिलोना के स्ट्राइकर लियोनेल मैसी 5 बार यूरोपियन गोल्डन शू जीतने वाले पहले फुटबॉलर बन गए हैं।
No comments:
Post a Comment