राष्ट्रीय /अंतर्राष्ट्रीय समाचार
1 - राष्ट्रपति ने त्रिपुरा के 'राज्य फल ' के रूप में अनन्नास को घोषित किया :-
राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने त्रिपुरा राज्य के राज्य फल के रूप में त्रिपुरा की रानी किस्म के अनन्नास को घोषित किया और जो कि इसके निर्यात को विश्व व्यापार के साथ जोड़ने की तरफ पहला कदम है।
त्रिपुरा राज्य विश्व व्यापार में अच्छी क्षमता रखता है। विदेशी व्यापार के लिए अनन्नास का निर्यात विश्व व्यापार से जुड़ने के बाद बहुत ही अच्छा साबित होगा।
त्रिपुरा ने इस माह की शुरुआत में दुबई के लिए एक टन अनन्नास का निर्यात किया।
2 - RBI खराब ऋण रोकने के लिए पब्लिक क्रेडिट रजिस्ट्री की स्थापना करेगा :-
ऋण चूंक की जांच करने के लिए RBI ने कहा कि वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सभी उधारकर्ताओं पर एक पब्लिक क्रेडिट रजिस्ट्री (PCR ) की स्थापना की जाएगी।
3 - ऑपरेशन निस्तर :
भारतीय नौसेना ने यमन में चक्रवात से प्रभावित सोकोत्रा द्वीप से 38 भारतीयों को बचाया।
38 भारतीय गंभीर चक्रवात तूफ़ान प्रभावित क्षेत्र में लगभग 10 दिन से फंसे हुए थे।
भारतीयों को बचाने के लिए नौसेना ने ऑपरेशन निस्तर के हिस्से के रूप में अपने जहाज आईएनएस सुनयना को एडन की खाड़ी से सोकोत्रा की तरफ मोड़ कर बचाया।
4 - भारत ने जियो -इंटेलिजेंश एशिया 2018 की मेजबानी की
जियो इंटेलिजेंस एशिया 2018 का 11वां संस्करण जिसे सूचना प्रणाली महानिदेशालय के साथ जियोस्पेटियल मीडिया और संचार के ज्ञान भागीदारी के रूप में और सैन्य सर्वेक्षण सह - आयोजकों के रूप में आयोजित किया , जो नई दिल्ली में संपन्न हुआ।
सेमिनार का विषय :- Geo -Spatial : A Force Multiplier for Defence and Industrial Security .
सेमिनार नवीनतम प्रौद्योगिकी समाधानों और सैन्य ,सुरक्षा एप्लीकेशन में जियोस्पेटियल प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका की जाँच करने हेतु BSF और पुलिस बल , सरकार और उद्योग सहित सेना , सुरक्षा अधिकारियों को एक साथ लाया है।
5 - IIFA 2018 में उत्कृष्ट उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित होंगे अनुपम खेर -
24 जून को बैंकॉक में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी IIFA के 19 वें संस्करण के पुरस्कार समारोह में अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर को प्रतिष्ठित उत्कृष्ट उपलब्धि से सम्मानित किया जाएगा।
6 - एससीओ शिखर सम्मलेन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी चीन पहुंचे -
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय 18 वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मलेन में भाग लेने के लिए चीन के क़िंगदाओ पहुंचे हैं।
इस संगठन के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में शिखर सम्मलेन में भारत की पहली भागीदारी होगी।
पाकिस्तान के साथ भारत जून 2017 में अस्ताना शिखर सम्मलेन के दौरान पूर्णकालिक सदस्य बन गया था।
7 - 'रसराज ' नारायण प्रसाद सिंह का निधन -
उड़ीसा के सबसे लोकप्रिय गीतकार , नारायण प्रसाद सिंह जिन्हें साहित्य दुनिया 'रसराज ' के नाम से जानती है , का भुवनेश्वर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया , सिंह साहब 86 वर्ष के थे।
28 मई 1933 को कोएली गाँव में पैदा हुए , श्री सिंह ने उड़िया संगीत की दुनिया में अपना नाम अर्जित किया।
No comments:
Post a Comment